Saturday, 20 February 2021
दहीया राजपुत का जालोर किले से सबंध
जालोर स्थित जालोर का दुर्ग दहियों ने बनवाया था। दहिया राजवंश से जालौर का यह किला आबू के परमारों ने छीन लिया था। पृथ्वीराज चौहान द्वितीय की रानी अजयादेवी दहियाणी ने जांगलू को समृद्धिशाली बनाया। बाद में दहियों से सांखला (पंवार) रायसी ने जांगलू को छीन लिया। यह षड्यन्त्र रायसी तथा दहियों के पुरोहित की मिलीभगत से सफल हुआ। पहले सांचोर भी, जो मारवाड़ में जालौर जिले में है- दहियों का था। वहाँ के अन्तिम दहिया शासक विजयराव से नाडोल (मारवाड़) के चौहान शासक ने सांचोर विजय कर लिया था। अजमेर जिले में सावर और घटियाली तथा मारवाड़ के हरसौर में दहियों का शासन था|
Subscribe to:
Posts (Atom)